श्रावस्ती, जून 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भंगहा बाजार में मुख्य मार्ग के किनारे खेत की बाड़ में झटका करंट का तार दौड़ाया गया है। इससे आने जाने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। इसी मार्ग पर तीन स्कूल व सीएचसी है। इससे खतरा और बढ़ गया है। कोतवाली भिनगा के भंगहा बाजार में कन्या पाठशाला के सामने खेत में मक्के की बुआई की गई है। इसके साथ ही खेत की बाड़ लगावाई गई है और बाड़ में झटका मशीन से करंट का तार दौड़ाया गया है। यह मार्ग आने जाने का मुख्य रास्ता है। जिस पर कन्या पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चे, प्राथमिक स्कूल को जाने वाले बच्चे,सीएचसी भंगहा जाने वाले लोग तथा इंटर कालेज जाने वाले बच्चे आते जाते हैं। बाड़ के खंभे सड़क पर ही खड़े किए गए हैं। जिसमें कटीले तारों के साथ ही तीन तार करंट के भी लगाए गए हैं। इसके कारण बाड़ के करीब जाने वाले लोगों को जोर...