कानपुर, मई 5 -- रूरा, संवाददाता। डेरापुर विकास खंड के ग्राम सिठमरा में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव की मुख्य गली, जहां दोनों ओर व्यावसायिक दुकानें स्थित हैं,वहां बनी नालियां लंबे समय से खुली पड़ी हैं। नालियों पर पटियां नहीं होने के कारण मार्ग अब राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के लिए खतरा साबित हो रहा है। ग्राम पंचायत सिठमरा से चिलौली जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर सिठमरा में कई दुकानें है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नालियों के ऊपर पटिया न होने से न केवल ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि रात के अंधेरे में अक्सर लोग और मवेशी इन नालियों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश यह मार्ग केवल सिठमरा तक सीमित नहीं है। इस मुख्य रास्ते से चिलौली, बाहरी उम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.