अररिया, अप्रैल 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे कंस्ट्रक्शन सामग्री रखे जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। जोगबनी हाईस्कूल चौक के पास सड़क के किनारे निर्माण सामग्री के गिट्टी का ढेर रखा हुआ है, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। यह सड़क संकीर्ण हो जाने दुर्घटना कई आशंका बनी रहती है। राहगीरों के अनुसार सड़क पर फैली गिट्टी और उड़ती धूल के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है। लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को जल्द हटाया जाए, ताकि यातायात में परेशानी नहीं हो सके और राहगीरों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...