फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- मुख्य मार्गो पर निकली कांवड़ यात्रा फर्रुखाबाद, संवाददाता।शिवतेरस पर कावंड़ यात्रा निकाली गयी। मसेनी चौराहा होते हुए चित्रगुप्त मंदिर फतेहगढ़ के लिए रवाना हुयी। भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। डीजे की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। चित्रगुप्त मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पुष्पवर्षा भी की गयी। महंत मोहनदास महाराज ने प्रसाद वितरित किया। विमलेश मिश्रा, नारायणदत्त, आदित्य दीक्षित के अलावा मोनिका मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...