औरैया, जनवरी 27 -- दिबियापुर, संवाददाता। गेल इंडिया लिमिटेड के गेल विहार कंप्रेशर स्टेशन में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गेल कंप्रेशर स्टेशन दिबियापुर के मुख्य महाप्रबंधक (ओआईसी) जितेंद्र पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद गेल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और एकता का संदेश दिया। साथ ही देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संविधान के महत्व तथा देश की एकता और अखंडता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जितेंद्र पाठक ने अपने संबोधन में विद्यार...