मुख्य बाजार से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ
रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम के तहत चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को मेयर विकास शर्मा ने मुख्य बाजार स्थित वीर हकीकत राय मार्ग से किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम की टीम, स्थानीय व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है, इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत बढ़ती गर्मी और संक्रामक रोगों के खतरे को देखते हुए 7 से 13 अप्रैल तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.