फरीदाबाद, जून 14 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। मुख्य बाजार में दुकानों के आगे दो दिनों से पड़ा मलबा आखिरकार रविवार सुबह हटाया जाना शुरू हो गया। निगम की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बाजार क्षेत्र से मलबा उठाने का कार्य शुरू किया। गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन ने हाल ही में मुख्य बाजार की करीब 30 दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया था। कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में मलबा सड़क और दुकानों के सामने पड़ा हुआ था। बारिश के कारण यह मलबा कीचड़ में बदल गया था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- दुकानों के आगे मलबा पड़ा रहने से परेशानी मलबा पड़े रहने के कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों और पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही थी। कई स्थानों पर फिसलन की स्थिति भी बन गई थी। दुकानदार लगातार निगम प्रशासन से मलबा...