प्रयागराज, जून 30 -- नगर निगम परिसर में मंगलवार को हुई जिला व्यापार बंधुओं की बैठक में अवैध अतिक्रमण से जाम की विशेष समस्या पर चर्चा हुई। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि कटरा, सिविल लाइंस व जानसेनगंज क्षेत्र में अतिक्रमण जाम का बड़ा कारण है। इन क्षेत्रों में 150 दुकानों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा। वहीं तीनों प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण विरोधी अभियान इसी महीने शुरू होगा। सभी से अपील की गई कि वाहन सड़कों पर न खड़ा करें। डीएम ने सिविल लाइंस क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन पर सख्ती के साथ रोक लगाने व ई बसों के संचालन के निर्देश दिए। पहले यह व्यवस्था ट्रायल के रूप में होगी, बाद में पूरी तरह से लागू होगी। सिविल लाइंस मल्टी लेवल पार्किंग का पूरी क्षमता से इस्तेमाल करने को ...