बरेली, अप्रैल 11 -- बरेली। जंक्शन पर कई तरह के बदलाव की तैयारी है। जिससे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। 50 करोड़ का प्रोजेक्ट है। एक नंबर प्लेटफार्म की पूरी बिल्डिंग को नया बनाया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया को भी विकसित किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) शैलेश कुमार मिश्रा ने शनिवार की दोपहर को जंक्शन का निरीक्षण किया। आईओडब्ल्यू आदि अधिकारी भी रहे। जंक्शन की रिमॉडलिंग की जानी है। करीब 100 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम होना है। जिसमें एक नंबर प्लेटफार्म की पूरी बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। यहां प्लेटफार्म की जगह पर दो नई रेल लाइन भी डाली जानी है। सर्कुलेटिंग एरिया में नई बिल्डिंग बनेगी। हालांकि प्लेटफार्मों पर कई तरह के बदलाव किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...