मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- गोरौल,हिन्दुस्तान संवाददाता। गोरौल गांव में शनिवार दोपहर 1:45 बजे नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र दास पर जानलेवा हमला किया गया। चार हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। मुख्य पार्षद ने घर में घुसकर किसी तरह जान बचाई। वे क्षेत्र भ्रमण के लिए निकल रहे थे। ग्रामीणों को जुटते देख सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना पर अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली बरामद की है। मामले को लेकर मुख्य पार्षद ने गुड्डू झा को नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी हमलावर हत्या की नीयत से पहुंचे थे। बताया कि आरोपित गुड्डू झा के घर पर हमलावर रुके थे। बाहर निकलते ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुख्य पार्षद ने पुलिस को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.