खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी नगर पंचायत में चहुंमुखी विकास हो रहा है। आने वाले दिनों में मानसी नगर पंचायत विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने वार्ड नम्बर 5 स्थित जालिम बाबू टोला में 11 लाख 44 रुपए हजार की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क के उदघाटन के बाद कही। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से लोग बरसात के दिनों में जो कीचड़ में चलते थे, आज उनसे निजात मिल गई है। वही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि हमने जो चुनाव के समय जनता से वादा किया था, वह आज पूरा हो गया है। उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा कि मुख्य पार्षद प्रभा देवी ओर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर...