बेगुसराय, मार्च 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। चैती दुर्गा पूजा पर शुक्रवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी व पूर्व मुख्य पार्षद- सह- जदयू नेता संजय कुमार ने कामकाजी महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। आपके सेवक, शहर के शीतला माता मंदिर एवं श्री शारदानंद नवयुवक व्यायामशाला, नौरंगा के समीप सड़क किनारे ठेला लगाकर पूजन सामग्री बेचने वाली 100 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर प्रोत्साहित किया। सम्मान व प्रोत्साहन पाकर महिलाओं ने मुख्य पार्षद के इस नेक काम की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.