भागलपुर, मई 2 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित पंडाली शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ विधिवत कलश स्थापना के साथ किया गया, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सप्तशती पाठ का आयोजन किया। इस पूजा कार्यक्रम में शिव दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभापति जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन करें एवं नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू पहले इस समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है। मां दुर्गा से कामना करते हैं कि जल्द ही स्वस्थ होकर आएं।...