भागलपुर, मई 8 -- सुल्तानगंज। नप कार्यालय गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत घटना के 10वें दिन कुछ सुधार के संकेत मिल रहे है। पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार ने बताया कि 10 दिनों के बाद मुख्य पार्षद के शरीर पर कुछ हलचल हुई है। मूवमेंट आने के बाद आस जगी है। लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। परिजन व शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति ऑपरेशन के अनुकूल नहीं है। यह भी पढ़ें- घायल मुख्य पार्षद के लिए हो रही पूजा-अर्चना अनुकूल होते ही सर्जरी कर गोलियां निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...