प्रयागराज, जून 13 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा)-2025 के तहत जीव विज्ञान, कला और उर्दू विषयों की मुख्य परीक्षा शनिवार को लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9:30 से 12:30 बजे की पाली में कराई गई। छह केन्द्रों पर आयोजित जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 2639 अभ्यर्थियों में से कुल उपस्थिति लगभग 97 प्रतिशत रही। छह केंद्रों पर ही आयोजित कला विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2631 अभ्यर्थियों में से कुल उपस्थिति लगभग 99 प्रतिशत रही। वहीं दो केंद्रों पर आयोजित उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 682 अभ्यर्थियों में से लगभग 95 प्रतिशत उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 891 केंद्रों पर प्रवक्ता भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा कल परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडे...