मुख्य परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
मथुरा, जून 18 -- श्री गिर्राज महाराज कॉलेज का इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित विभिन्न मुख्य परीक्षाओं के परिणाम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। बीएससी छठे सेमेस्टर में छवि, शिवानी और नंदनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीकॉम में वैभव शर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बीए में भागा सिंह, भारती कुमारी, काजल, कविता, महक कुमारी, नेहा चौधरी, पारस, रितिक, रोहित और सौरभ ने उल्लेखनीय अंक हासिल किए। वहीं एमएससी की छात्राएं कुमारी काजल और रेखा वर्मा ने भी शानदार परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. आशुतोष शुक्ला ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.