देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक से रविवार को देवघर जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल की शिष्टाचार मुलाकात संपन्न हुई। इस अवसर पर देवघर जिला अधिवक्ता संघ केअध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह एवं महासचिव कृष्णधन खवाड़े, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह एवं अधिवक्ता अमर कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को बुके एवं शॉल भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया। मौके पर देवघर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने संगठन की ओर से उनका अभिनंदन करते हुए न्यायपालिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सहयोग का भाव व्यक्त किया। साथ ही देवघर बार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को भी मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा गया, जिन पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्...