प्रयागराज, मई 11 -- जनगणना 2027 के लिए चल रहे स्वगणना अभियान के क्रम में सोमवार को प्रशासनिक अमला हाईकोर्ट पहुंचा। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी व न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने स्वगणना कराई। न्यायमूर्तियों ने इस दौरान सभी को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निदेशक जनगणना शीतल वर्मा, प्रमुख जनगणना अधिकारी व डीएम मनीष कुमार वर्मा, अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी व नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, एडीएम एफआर विनीता सिंह आदि की मौजूदगी रही। डीएम ने बताया कि स्वगणना का काम अच्छा चल रहा है। समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ एक-एक दिन जाकर उनकी गणना कराई जा रही है। 21 मई तक इस काम के बाद 22 मई से 20 जून के बीच मकानों की गणना की जाएगी。

पोर्टल पर करें आवेदन अगर आपने अब तक पोर्टल...