बक्सर, अक्टूबर 7 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी के डॉ मनोज पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य न्यायाधीश पर हमले को भारत के संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश संविधान की आत्मा और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर आरएसएस-भाजपा की मानसिकता से प्रेरित लोग मुख्य न्यायाधीश के विरुद्ध घृणा और जहर फैला रहे थे। उसी की परिणति यह घृणित कृत्य है। रायबरेली की घटना भी इसी मानसिकता की देन है। इस दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ प्रमोद ओझा, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला देवी, भृगुनाथ तिवारी, संजय कुमार दुबे, ओमप्रकाश विद्यार्थी, अजय यादव सह...