देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने शनिवार को सपरिवार बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा वैद्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग में से सर्वश्रेष्ठ मनोकामना लिंग बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। इसके अलावा पूजा अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं बाबा वैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं...