लातेहार, जनवरी 24 -- लातेहार, संवाददाता। मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची महेश शरदचंद्र सोनाक के 22 से 24 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित लातेहार जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया। अरुणोदय गेस्ट हाउस परिसर में प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने अरुणोदय गेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर समारोह में रजिस्ट्रार जनरल, उच्च न्यायालय झारखंड सत्य प्रकाश सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश लातेहार शेष नाथ सिंह, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर वि...