नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर नौ जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोटिस में बताया गया है, कि मुख्य न्यायाधीश को सम्मानजनक विदाई देने के लिए नौ जनवरी को दोपहर 3.30 बजे मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट कक्ष में 'फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, बार काउंसिल व बार एसोसियशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होंगे। हाईकोर्ट प्रशासन ने इस विदाई समारोह की सूचना एडवोकेट जनरल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.