मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की एसआईआर-2026 के कार्यों की समीक्षा
पाकुड़, अगस्त 20 -- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के निमित्त परिसदन सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर-2026 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पदाधिकारियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.