जहानाबाद, मार्च 24 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना विनोद सिंह गुंजीयाल के द्वारा मंगलवार को जहानाबाद जिला अंतर्गत ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी तलों पर जाकर वेयरहाउस की स्थिति, आंतरिक गोदाम की स्थिति एवं ईवीएम का अवलोकन किया गया तथा साफ-सफाई एवं रख रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मानकों के अनुरूप संचालन के लिए दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी ईवीएम वेयरहाउस धीरज कुमार एवं अन्य पदाधिकारी के साथ विभिन्न राजनीति दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। फोटो- 24 मार्च जेहाना- 38 कैप्शन- शहर...