मेरठ, अक्टूबर 7 -- एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में धांधली और वोट चोरी के आरोपों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कमिश्नरी पार्क में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुलूस निकाला और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और मतदाताओं के वोट प्रभावित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी "वोट चोरी" के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ: केजरीवाल पार्टी नेताओं ने कह...