मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंक माले ने जताया विरोध
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनउर गांव में शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष रामकृत बियार के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने पद का दुरुपयोग कर एक राजनीतिक दल के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों को आवाज उठानी चाहिए। वरिष्ठ कार्यकर्ता महंगी पासवान ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका पुतला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.