संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के धनघटा-नाथनगर मुख्य मार्ग पर स्थित निवियहवा पोखरा सिवान के पास शनिवार अपराह्न कुआनो सरयू पक्की मुख्य नहर अचानक करीब दस-पंद्रह फीट चौड़ाई में कट गई। देखते ही देखते तेज बहाव के साथ नहर का पानी आसपास के खेतों में फैल गया। जिससे किसानों की तैयार की गई धान की दर्जनों बीघा नर्सरी जलमग्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने नहर का पानी बंद कराया। लेकिन तब तक किसानों का भारी नुकसान हो गया। मुखलिसपुर से संचालित यह मुख्य नहर जिले की सीमा देउवा पार से होकर गोरखपुर जनपद की ओर जाती है। शनिवार को निबियहवा पोखरा के समीप नहर में अचानक कटान होने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। देखते ही देखते पूरे सिवान में लबालब पानी फैल गया और किसानों की तैयार की गई ध...