समस्तीपुर, मार्च 6 -- समस्तीपुर। मुख्य नर्सिंग अधीक्षक आरती कुमारी के सेवा उपरांत डीआरएम ऑफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं उन्हें मिथिला परंपरा के अनुसार विदाई दी गई। 33 साल के सेवा के दौरान उनके किये गये कार्यो को याद किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उन्हें उनके समापक धनराशि का भुगतान किया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्य नर्सिंग अधीक्षक आरती कुमारी को विभाग सदैव याद रखेगा। काम के प्रति उनकी निष्ठा व तत्परता सीखने योग्य है। मौके पर विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...