गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। मुख्य प्रधान डाकघर में कामकाज में और तेजी लाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई है। मुख्य डाक घर में अभी कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या न होने से लोगों का कार्य समय पर नहीं हो पाता। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि पर्याप्त संख्या में कर्मचारी के होने से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। इससे लोगों के विभिन्न प्रकार के कार्य समय सीमा के अंदर हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...