प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जुलाई 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रयागराज मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने विशेष जांच अभियानों में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई कर 8.90 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। ओपन स्क्वाड श्रेणी में मुख्य टिकट निरीक्षक कुणाल कुमार ने 952 मामलों में कार्रवाई कर 10.09 लाख रुपये अर्जित करते हुए पहला स्थान हासिल किया। संतोष कुमार 9.98 लाख रुपये के साथ दूसरे और मुख्य टिकट निरीक्षक राजकुमार यादव 9.24 लाख रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एमेनिटी स्टाफ श्रेणी में मुख्य टिकट निरीक्षक विजय पाल प्रथम रहे। महिला टिकट चेकिंग स्टाफ में उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्वेताम सिं...