सीवान, मई 14 -- सीवान। शहर के कई व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं रहने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सुबह और शाम के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...