अररिया, मार्च 21 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा बाजार के मुख्य चौक से थाना, ब्लॉक व अस्पताल जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क अतिक्रमण के चपेट में है। इस कारण सड़क काफी संकीर्ण हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। कुर्साकांटा पंचायत के उप मुखिया मो इब्रान ने बताया कि मुख्य चौक से बैंक, अस्पताल, थाना और ब्लॉक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गया है। इस कारण चार पहिया वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन वाहनों के गुजरने पर सड़क जाम हो जाता है। इस सड़क में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। उप मुखिया ने डीएम से सड़क अतिक्रमण मुक्त करा कर बाजार को सुरक्षित व सुगम बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...