मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सिविल बार संघ और कलेक्ट्रेट बार संघ से जुड़े अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए राइफल क्लब पहुंचे। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत संबंधित चुनाव आयुक्तों को तत्काल पद से हटाने और उनके कार्यकाल में चुनाव सुधार के नाम पर किए गए कथित बदलावों को निरस्त करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में फार्म-6 और फार्म-7 के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.