आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- आदित्यपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राज बागची के नेतृत्व में 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे से गम्हरिया में विरोध कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत लाल बिल्डिंग चौक से प्रखण्ड कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक विरोध पदयात्रा भी निकाली जाएगी। तत्पश्चात महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी। यह आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ को गति देने और देश में लोकतंत्र व चुनावी पारदर्शिता की रक्षा के लिए किया जा रहा है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- एसआईआर में अनियमितता के खिलाफ इंडिया गठबंधन होगा जोरदार प्रदर्शन उन्होंने कांग्रे...