बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- बीहट। बरौनी भाकपा अंचल के बैनर तले शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व अंचलमंत्री प्रह्लाद सिंह ने किया। पूर्व विधायक रामरतन सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलेर अफगन, संजीव सिंह समेत अन्य ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के 25 करोड़ से अधिक लोगों को मतधिकार से वंचित कर लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसे चुनाव आयुक्त को न केवल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए बल्कि इस कुकृत्य के लिए सजा मिलनी चाहिए। मौके पर अशोक रजक, जोगिन्दर सिंह, गणेश पासवान, भगत सिंह, गोनर दास, अनिल चौधरी, डा. अजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- हिलसा में भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च यह भी पढ़ें- Bhabua News: B...