नई दिल्ली, जून 3 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि चीजों को नियंत्रित करने का सिस्टम अब ध्वस्त हो रहा है और उनका अंदाजा है कि एक साल के भीतर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा भी किया कि अब सरकार के भीतर से ही संस्थागत विद्रोह शुरू हो रहा है और बहुत बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्य चुनाव आयुक्त के मैसेज आ रहे हैं, खुफिया सिस्टम प्रमुख और हाई ज्यूडिशियरी के लोगों की तरफ से विद्रोह हो रहा है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक संक्षिप्त वीडियो जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा, "भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने वाले कवच को ह...