जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने हुलासगंज में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रखंड सचिव प्रभात कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया तथा बिहार विधानसभा चुनाव को निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में भाकपा माले के स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसआईआर से भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का हो रहा प्रयास...