मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाटा चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका और उनकी बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ललित मटियाली ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया में नियम विरुद्ध बदलाव किए गए और अन्य दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल को लाभ पहुंचाने के लिए मतदाता सूची में बदलाव किया गया है। भाकपा माले नेता एडवोकेट अमनदीप कौर ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा-संघ के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है और एसआईआर के माध्यम से असहमति वाले मतदाताओं, अल्पसंख्यकों और दलितों के वोट हटाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.