मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जिला पंचायत बारात घर में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए और सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी कार्यकर्ता लामबंद होकर टनकपुर-बरेली हाईवे से होते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से टनकपुर-बरेली हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: 'वोट चोर' के नारों से गूंजा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.