मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल की जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
शामली, अक्टूबर 13 -- शामली। बहुजन एकता संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने ज्ञापन में कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने, नए मतदाताओं को जोड़ने और वोटर डाटाबेस के केंद्रीकरण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों में रोष है।ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटाने या उनसे इस्तीफा लेने पर विचार करने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.