बांदा, सितम्बर 26 -- बांदा, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने वोट चोरी को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इसमें जिले से जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काट वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है, ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 28 को कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन प्रदर्शन करते कांग्रेस जनों को ...