मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। अम्बेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राधेश पप्पू ने नैतिकता के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता से इस्तीफा देने की मांग की है। बसंत विहार में आयोजित मंच की एक बैठक के दौरान यह मांग उठाई गई। राधेश पप्पू ने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को खुद ही पद छोड़ देना चाहिए था। बैठक में सुखवीर सिंह, अनुज कुमार, संजय एड., अनिल पिपिल, राजेश मौर्या, शिवा एडवोकेट और मल्लूक सिंह समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...