इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- इटावा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को हंगामी प्रदर्शन किया। इसी मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भी दोनो दलों के कार्यकर्ता आक्रोशित थे। इसे लेकर शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। दोपहर को शुरु हुआ यह प्रदर्शन काफी देर तक चला। कांग्रेस के नेता भी इस प्रदर्शन में पहुंचे और नारेबाजी की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि हमारे नेता को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग के सामने प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उनके गृह जिले इटावा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर...