धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव और जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआई प्रक्रिया समेत अन्य मुद्दों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दो चुनाव आयुक्तों की कई आपत्तियों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सच्चाई अब देश-दुनिया के सामने आ गई है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि चुनावों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वच्छता की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग पर है, लेकिन आज जिस तरह से बीजेपी सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल हुई है, वो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर का...