मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जुलूस
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आह्वान पर भाकपा, माकपा, भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के मामले में इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्राइवेट बस स्टैंड नरौली से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कामरेड जयप्रकाश नारायण, भाकपा के जिला मंत्री कामरेड जितेंद्र हरि पांडेय, माकपा जिला मंत्री कामरेड रामबृक्ष मास्टर , भाकपा-माले जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह कर रहे थे। यह भी पढ़ें- वाम दलों ने की मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.