रामगढ़, सितम्बर 28 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनरतले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। सोमवार की शाम सुभाष चौक पर उनका पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन झामुमो जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू के नेतृत्व में हुआ।​ कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, 9 करोड़ बेगुनाहों का नाम वोटर लिस्ट से काटने वाले इस्तीफा दो जैसे नारों के साथ विरोध कर रहे थे। सुभाष चौक पर सभा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। ​मौके पर संतोष कुमार, नरेश हांसदा, अरूण बनर्जी,सकल देव करमाली, जावेद आलम, किशोर मोदक, राजू साव, मिथुन मुण्डा, विजय किस्कू, रामकुमार मांझी, शिवलाल हांसदा, मकसूद खान, भानू कुम्हार, संत करमाली, विजय मुण्डा, भोला गंजू, अनुप भोक्ता, सतीश मुण्डा, कमले...