मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
गिरडीह, सितम्बर 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने सोमवार को बगोदर में देशव्यापी इंकलाब मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। हाथों में लाल झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में इंनौस नेता नीरज कुमार, संदीप जायसवाल, भोला महतो, भाकपा माले नेता परमेश्वर महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी, पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो, पूनम महतो, रामेश्वर यादव, राजू पासवान, हेमलाल महतो, पूरन कुमार महतो, तेज नारायण पासवान, मनोहर माली, स्मार्ट पंकज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.