उरई, अगस्त 26 -- माधोगढ़। संवाददाता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को नगर में निनावली रोड़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया।

अस्पताल व्यवस्था का जायजा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने रामपुरा अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया। ओपीडी रजिस्टर, कोल्ड चैन, फार्मेसी, प्रसव कक्ष, वार्ड रूम आदि सहित अस्पताल के अंदर व बाहर सगाई व्यवस्था को भी जांचा। वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना तथा दिये जा रहे उपचार को देखा। महिला वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से उनके स्वास्थ्य तथा अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जाना। निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल पर आने वाले किसी भी मरीज का इलाज में देर न हो। मरीजो को अस्पताल से दवाएं दी जाएं। अस्पताल में दवाओं के स्टॉक के खत्म...