लखीमपुरखीरी, जून 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के गैर जनपद तबादले हो गए हैं। वहीं गैर जनपद से तबादला होकर तीन एफएसओ और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिले में तैनाती हुई है। बताते हैं कि तीन साल से अधिकारी समय से तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिले में तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामाशीष मौर्य का तबादला बिजनौर जिले के लिए हुआ है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार का हापुड़, अरविन्द कुमार और नत्थू कुशवाहा का तबादला सीतापुर जिले के लिए हुआ है। वहीं सीतापुर जिले से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप को खीरी जिले में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- पीडी, एआर कोऑपरेटिव का तबादला बिजनौर से अनुपम यादव को खीरी भेजा गया है। वहीं सीताप...