सहारनपुर, मार्च 22 -- गंगोह/सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में ईद की खुशियों के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। शुक्रवार शाम गांव निवासी 14 वर्षीय साकिब और 16 वर्षीय साबिर बाइक से ईद की खरीदारी करने गंगोह जा रहे थे। जैसे ही वह सत्संग भवन के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग दोनों को तुरंत सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।दोनों बच्चे चाचा-ताऊ के बेटे थे और गांव के सरकारी स्कू...